फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sadar police station suspended in toll case

टोल मामले में सदर थाना प्रभारी निलंबित

Thu, 06 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Sadar police station suspended in toll case
toll tax

राजमार्ग पर स्थित तूमसरा टोल प्लाजा पर खटैला सराय के ग्रामीणों व टोल कर्मियों के बीच हुई लूटपाट व मारपीट के मामले में सदर थाना प्रभारी सुनील कादियान को लाइन हाजिर कर निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अपने थाना क्षेत्र में इस तरह के मामलों को रोकने में असफल होने व क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने के कारण लाइन हाजिर किया गया है। थाना प्रभारी को जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने निलंबित किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि तूमसरा टोल प्लाजा पर रविवार की देर रात खटैला सराय के एक ओवर लोड ट्रक के चालक से टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा पर्ची कटवाने को लेकर काफी हंगामा हो गया था। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण लाठियां व लोहे की रॉड लेकर टोल प्लाजा पर आ धमके थे और जमकर मारपीट व लूटपाट की थी।  इस घटना में टोल पर तैनात आठ कर्मियों को चोटें आई थीं। जिनमें से तीन कर्मियों को अधिक चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


दूसरे दिन पुलिस ने इस मामले में टोल कर्मियों के बयान पर करीब 150 खटैला सराय के ग्रामीणों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट व टोल पर तोड़फोड़ के आरोप में मामला दर्ज किया था और उधर ग्रामीणों के बयान पर टोल कर्मियों के खिलाफ ट्रक चालक से लूटपाट करने व मारपीट करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ रोड जाम करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था। बाद में इस मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई तथा दोनों पक्षों में पुलिस के खिलाफ रोष उत्पन्न हो गया। स्थिति को काबू करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने सदर थाना प्रभारी सुनील कादियान को लाइन हाजिर कर निलंबित कर  दिया है। पीआरओ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही टोल मामले में एहतियात न बरतने पर निलंबित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed