{"_id":"5900df474f1c1b9d65c0e31d","slug":"rice-recoved","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक से 200 कट्टे चावल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से 200 कट्टे चावल बरामद
palwal
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गोडोता चौक के निकट एक ट्रक से चावल के 200 कट्टे बरामद किए हैं। पकडे़ गए कट्टों को हरियाणा सरकार का बारदाना बताया गया है। पुलिस ने कट्टों और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक चैतन्य स्वरूप को दे दी है।
मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम थाना पुलिस गोडोता चौक के निकट वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय पुलिस ने एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जब ट्रक की जांच की तो उसमें चावल के 200 कट्टे भरे हुए थे। कट्टों को हरियाणा सरकार का बताया गया है। पुलिस ने चावल के कट्टों सहित ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।