फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   report file on 19

झगड़े व मारपीट में 19 पर केस 

Wed, 27 Apr 2016 10:29 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 27 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
report file on 19
द‌लित की ‌प‌िटाई

मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के दो मामलों में अलग-अलग थाना पुलिस ने 19 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संबंधित थानों की पुलिस केस दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दर्ज मामले के अनुसार गांव मीसा निवासी रोहताश उर्फ गुड्डू ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसके भतीजे मधुसूदन व भाई मूलचंद पर गांव रसुलपुर निवासी महेंद्र, राजकुमार, ऊधम, मांगेराम, अनिल, सुखवीर, मुकेश, लखपत, अजय, सुरेश उर्फ कलुआ, रब्बा, नंदू, लोकेश, राजू, अशोक, गजेंद्र व दिनेश ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


 एक अन्य मामले में नई बस्ती सल्लागढ़ निवासी राकेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उस पर शेखपुरा मोहल्ला निवासी पूरन व गिर्राज उर्फ पवन ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed