फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Released hostages

रिहा कराए गए बंधक बनाए गए युवक

Mon, 15 May 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
 Released hostages
demo pic - फोटो : अमर उजाला

भंगूरी गांव के लक्ष्मण एवं कलसाडा गांव के सुभाष को हथीन थाना पुलिस ने नियोजित ढंग से कार्रवाई करके बंधक बनाने वालों से मुक्त करा लिया है। रविवार को दोनों की सुरक्षित रिहाई होने के बाद एक ओर जहां एक ओर पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं परिवारजनों ने भी पुलिस कार्रवाई पर संतोष प्रकट किया है। परिजनों ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज हथीन थाने में दर्ज कराया था लेकिन यह मामला हनीट्रैप का निकला। 

विज्ञापन


हथीन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने ने बताया कि दोनों की रिहाई फिरोजपुर झिरका के गांव हिंजनपुर से हुई है। दोनों की बरामदगी इस गांव के इस्लाम के घर से हुई। रिहाई के बाद रहस्य खुला है कि उक्त दोनों को महिलाओं द्वारा मीठी-मीठी बातें करके बुलाया गया था और वहां उन्हें बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं और पीट-पीटकर फिरौती की मांग को लेकर फोन कराए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों की गर्दन पर पैर रखकर परिजनों को फोन कराए जाते थे।
विज्ञापन


रिहा हुए लक्ष्मण और सुभाष की स्थिति बेहतर नहीं है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर पर चोटों के भी निशान हैं। एसएचओ ने बताया कि दोनों के बयानों के आधार पर इस्लाम, उसके परिजनों एवं महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हनी ट्रैप का यह मामला उक्त गांव में लंबे अरसे से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हनी ट्रैप में इस तरह फंसे लोगों के परिजन चुपचाप कथित फिरौती की रकम अदा करके अपने-अपने रिश्तेदारों को वापस ले जाते थे लेकिन हथीन थाना पुलिस के प्रयासों के चलते हनी ट्रैप का यह खेल खुल गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के नाम पता करके सभी को अरेस्ट करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसमें देर शाम पुलिस ने इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed