फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   truck loot

रोडरेज में ट्रक लूटने वालों को भेजा जेल 

Sat, 26 Nov 2016 04:39 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 26 Nov 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
truck loot

बुधवार की देर रात बस स्टैंड चौक के समीप से रोडरेज में टायरों से भरे ट्रक को लूट ले गए आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है। आरोपियों के एक अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सुमन के अनुसार गांव नहारपुर रामगढ़ जिला अलवर (राजस्थान) निवासी फजरुद्दीन ने बताया कि उसके ट्रक में टायर भरे हुए थे। 24 नवंबर की देर रात करीब दो बजे पलवल बस स्टैंड चौक के समीप उसके ट्रक व एक कार की आपस में भिडंत हो गई। जिस पर कार सवार तीन लोग ट्रक को लूटकर ले गए। 

विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है, जिसके माध्यम से पुलिस ने ट्रक को गांव मिंडकौला से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को लूटने वाले गांव मिंडकौला निवासी राजेंद्र पुत्र रामजीलाल व गांव भौंडसी गुरुग्राम निवासी प्रवीण पुत्र रमनलाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपियों के अन्य साथी की तलाश में जुटी में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed