{"_id":"590c5e094f1c1b810d4437db","slug":"raid-attacks-against-abusers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने का विरोध करने पर राड से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली देने का विरोध करने पर राड से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति पर राड से हमला करने व जान से मारने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रामदयाल के अनुसार, गांव यादुपुर निवासी भगत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 30 अप्रैल को वह अपनी छत पर चढ़कर बिजली के खंभे पर घर की लाइट को ठीक कर रहा था। उसी समय गांव निवासी जितेंद्र गली में खड़ा होकर भगत को गाली देने लगा। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसने अपने भाई रामकुमार को बुलाकर पीड़ित पर राड से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं पृथला निवासी मंजीत ने शिकायत दी है कि गत एक मई को वह छपरोला गांव की तरफ से अपने घर जा रहा था। तभी देखा कि गांव निवासी कर्मवीर, चमन, मंजीत, ओमवीर व दो अन्य लोगों पीड़ित के भतीजे नरवीर को लाठी व डंडे से मार रहे थे। जब पीड़ित ने शोर मचाया तो उक्त आरोपी नरवीर को चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन