{"_id":"58d01abc4f1c1ba84f1a2d36","slug":"pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने हथियारों के बल पर की पंप लूटने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने हथियारों के बल पर की पंप लूटने की कोशिश
palwal
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे एवं गाडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन-पलवल स्टेट हाईवे के पास एक पेट्रोल पंप पर रात में हथियार बंद बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला कर दिया, लेकिन पंप पर मौजूद स्टाफ के प्रयासों से लूट को विफल कर दिया गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर रहने वाले जसवीर के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जसवीर के मुताबिक, रविवार रात 3.20 बजे सेंट्रो कार में सवार होकर नकाबपोश आए। दो नकाबपोशों ने डीजल भरवाने के दौरान पेट्रोल पंर के स्टाफ को बाहर बुलाने का प्रयास किया। नकाबपोशों को देखकर स्टाफ सावधान हो गए। कर्मियों ने दरवाजे नहीं खोले। इसके बाद नकाबपोश चले गए। 15 मिनट बाद दोबारा इसी कार से नकाबपोश आए।
गाड़ी में से तीन नकाबपोश उतरे और उनके हाथ में सरिया, कट्टा व डंडे थे। इस बार भी अज्ञात बदमाशों ने स्टाफ कर्मियों को बुलाने का प्रयास किया। जब स्टाफ के लोगों ने दरवाजे नहीं खोले तो अवैध कट्टे से दरवाजे के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद स्टाफ के लोगों ने लाठियां उठा लीं। फिर नकाबपोश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हथीन सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजपाल व एसएचओ देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके वारदात की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर देख ली है। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।