{"_id":"5915a1c64f1c1ba74a851b28","slug":"pickup-kills-young-men-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर कर रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर कर रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
देखकर रो पड़े परिजन।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह होडल-पुन्हाना रोड पर रोहता पट्टी के निकट एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने सैर कर रहे चार युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को मौके से लेकर फरार हो गया। घायल युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। घायलों में से एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि एक की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
होडल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सोमवार सुबह घारम व बक्सुआ पट्टी के कुछ युवक होडल-पुन्हाना रोड पर सैर कर रहे थे, तभी होडल की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने बक्सुआ पट्टी निवासी बादल व घारम पट्टी निवासी प्रहलाद, संदीप व आकाश को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को लेकर पुन्हाना की ओर लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इनकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद अस्पताल में उपचार के दौरान प्रहलाद ने दम तोड़ दिया और घायलों में बादल की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रहलाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद बीके अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घायलों की हालत में सुधार आने के बाद ही मामला दर्ज कर सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-------------------