फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   pahlu dispute

पहलू मर्डर मामले को  हिंदू-मुस्लिम विवाद अथवा टकराव से न जोड़ें

Wed, 12 Apr 2017 11:23 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 12 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

 जमीयत उलमा हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन ने कहा कि जयसिंहपुर गांव के निवासी पहलू के मर्डर के मामले को समाज के लोग हिंदू मुस्लिम विवाद से न जोडे़ं। मौलाना हकीमुद्दीन बुधवार को मलाई गांव में स्थानीय मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहलू का मर्डर तथाकथित शरारती तत्वों ने तथाकथित गोरक्षकों ने किया है। इसमें हिंदू मुस्लिम झगडे़ का कोई रूप नहीं है।

विज्ञापन


कानून अपना काम करेगा। उन्होंने बताया कि पहलू मर्डर के मामले में वे पीड़ित परिवार से मिले हैं तथा जमीयत उलमा हिंद मृतक पहलू के परिवार को हर संभव मदद देगी। कोर्ट ट्रायल में भी जमीयत उलमा हिंद के लीगल एक्सपर्ट दोषियों को सजा दिलाने के लिए वकालत करेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि निर्दोष पहलू का मर्डर हुआ है हम उसके साथ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि किसी हिंदू परिवार के साथ कोई जुल्म होता है तो हम उसका भी हर संभव सहयोग व सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार से मांग की गई है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करके सभी दोषियों को अरेस्ट किया जाए तथा सजा दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा हिंद ने पहले ही स्पष्ट किया हुआ है कि भारत में गोहत्या अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज को ही नहीं सभी समाजों को मुल्क के कानून को मानना चाहिए। इसके अलावा  देवबंध से भी गोहत्या के खिलाफ फतवा जारी हो चुका है जोकि पूरे देश के आलिमों के पास है। उन्होंने एक बार फिर मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे गोहत्या जैसे अपराध में शामिल न हों। गोहत्या का अपराध न केवल दीनी एतबार से बल्कि कानूनी एतबार से भी अपराध है।


उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों की शरारतों से सद्भाव नहीं बिगड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जमीयत उलमा हिंद के सभी आलिम सद्भाव बनाए रखने के लिए आम आदमी को जागरूक करेंगे जिससे कोई फसाद न हो। इस अवसर पर जमीयत उलमा हिंद के उत्तरी भारत के प्रधान मौलाना याहया करीमी ने कहा कि जुल्म करने वाले बेनकाब होने चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर जिला प्रधान पलवल कारी आस मोहम्मद, हाफिज मोहम्मद इरफान हुसैनिया, सापनकी जोन के मौलाना जैकम, मौलाना जमील, मौलाना कारी रफीक, कारी वासिफ, फकरूद्दीन, मौलाना शकील, मुस्ताक, मोहम्मद इदरीस, मुबारक, साजिद, मुफ्ती मोहम्मद लुकमान, बिलाल, याहया ममोलाका आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed