{"_id":"585c15cc4f1c1b1917e3952e","slug":"note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से निकला दो हजार का नकली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से निकला दो हजार का नकली नोट
palwalurrency
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से निकले 2000 के नकली नोट को दिखाते देवेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आईसीआईसीआई बैंक से निकलवाई नकदी में दो हजार का एक नोट नकली निकला। खाताधारक को नकली नोट का पता तब चला, जब वह पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद पैसे दे रहा था। पंप संचालक ने पैसे लेने से मना कर दिया और 2000 के नोट को नकली बताया, जिसके बाद पीड़ित ने बैंक मैनेजर को नकली नोट की जानकारी दी। पहले तो बैंक मैनेजर ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में कार्रवाई का भरोसा देकर वापिस भेजा।
विज्ञापन
शहर निवासी देवेंद्र ने बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक में अपने खाते से 20 हजार रुपये निकलवाए थे। देवेंद्र पैसों को लेकर अपने घर चला गया, बाद में जब वह पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बाद पैसे देने लगा, तो पंप संचालक ने दो हजार रुपये के नोट को नकली बता दिया। नोट को देखने पर उसका कागज भी दूसरे नोटों से मोटा है और नोट को मोड़ने के कारण इसका रंग भी झड़ने लगा।
विज्ञापन
नकली नोट को देखकर देवेंद्र सकते में आ गया और उक्त नकली नोट को लेकर आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा। उसने अपने भाइयों को भी बैंक में बुला लिया। मैनेजर नवीन दुआ ने पीड़ित से लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन