{"_id":"57e50b104f1c1b8c07a8236c","slug":"naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम अगवा कर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम अगवा कर बनाया बंधक
palwal
Updated Fri, 23 Sep 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी देने के नाम पर छायंसा गांव के दो युवकों को अगवा कर बंधक बनाने व यातनाएं देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने मामले में एसपी राहुल शर्मा को शिकायत दी। एसपी ने हथीन के एसएचओ को जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसपी राहुल शर्मा को दिए प्रार्थना पत्र में छायंसा निवासी तालिब ने कहा है कि उसकी मुलाकात घर्रोट गांव के दो लडकों से हुई। दोनों ने उसे व एक अन्य को कॉल सेंटर में बतौर ड्राईवर नौकरी दिलाने का वादा किया। इस पर वह अपने ही गांव के इरशाद को बुला लिया।
विज्ञापन
आरोपी दोनों लड़कों ने उन्हें 14 हजार रूपये मासिक वेतन तथा खर्चा खाना देने की बात के साथ नौकरी पर रख लिया व 20 सितंबर को उनके घर से ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों तालिब और इरसाद को फरीदाबाद में ले जाकर यातनाएं दी गई। पीड़ितों का कहना है कि किसी तरह से वे वहां से निकले, लेकिन उन्हें फिर से बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं व बाद में गांव में छोड़ा गया। एसएचओ दीपचंद का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन