फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Murdered in drinking water dispute

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में कर दी थी हत्या

Tue, 21 Mar 2017 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Murdered in drinking water dispute
knife

राधा कॉलोनी में एक मकान में किराये पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले उसके आरोपी पुत्र को कैंप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बस अड्डा क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह भागने के प्रयास में था। पूछताछ में पता चला कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में उसने हत्या कर दी। 

विज्ञापन


कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि पलवल के प्रकाश विहार निवासी महेंद्र  ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने राधा कॉलोनी में अपना एक प्लाट खरीदा हुआ है और उसमें कमरे बनाकर किराये पर दिए हुए हैं। 
विज्ञापन


महेंद्र के प्लॉट में बने एक कमरे में गांव नौंगा, थाना टप्पल (यूपी) निवासी सोमवीर अपनी 60 वर्षीय मां  राजवीरी को लेकर किराये पर रह रहा था। शनिवार रात को सोमवीर ने मकान मालिक महेंद्र को फोन पर सूचना दी कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लगातार इस मामले के आरोपी बेटे सोमवीर की तलाश कर रही थी।  पुलिस ने आरोपी बेटे को रविवा शाम को गिरफ्तार कर लिया। 
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोमवीर शराब पीता था. जिसको लेकर उस दिन उसकी मां और उसके बीच विवाद हुआ था। सोमवीर ने शराब के नशे में अपनी मां को धक्का दे दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई थी। उसके बाद आरोपी पुत्र ने उसे कपड़े में बांधकर पलंग के अंदर डाल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed