फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Moving car on fire, burnt the former military

चलती कार में आग, पूर्व फौजी जिंदा जला

Mon, 06 Mar 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Moving car on fire, burnt the former military
Fire

गांव आमरू के पास रविवार को चलती ईको कार में आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी कि उसमें सवार चालक पूर्व फौजी जिंदा जल गया। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग तो बुझाई, परंतु फौजी को नहीं बचाया जा सका। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा शव को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को आमरू गांव के पास से एक ईको कार गुजर रही थी कि अचानक उसमें चिंगारी शुरू हो गई। देखते ही देखते कार में भयंकर तरीके से आग लग गई। आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। चालक ने कार से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


कार में आग लगते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड कार्यालय में भी दे दी गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर भी पहुंच गई तथा वहां पहुंचते ही कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर बाद काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद जब अंदर देखा, तो चालक पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर थाने में कार्यरत पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा कार से शव को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल भेज दिया तथा शव की शिनाख्त करनी शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद पुलिस को जानकारी मिली कि कार भुर्जा गांव निवासी पूर्व फौजी होशियार सिंह की थी तथा वह पलवल गया था। पलवल से वापस भुर्जा आते हुए आमरू-दूधौला रोड पर गाड़ी में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed