{"_id":"580ca4cc4f1c1bcc75bc199d","slug":"light-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का बिल मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब
palwal
Updated Sun, 23 Oct 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के कर्मचारी थाने में बिजली का बिल मांगने गए तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें वर्दी का रौब दिखाया। जिससे गुस्साए बिजली कर्मियों ने थाने की बिजली काट दी। करीब 32 घंटे तक थाने की बिजली बंद रही तो पुलिस वालों ने बीच का रास्ता निकालते हुए संवाद कायम किया। लिखित में बिल भरने की बात पर बिजली विभाग ने थाने की बिजली चालू की।
होडल थाने पर बिजली विभाग का 11 लाख 99 हजार रुपये का बिल बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 10 साल से पुलिस वालों ने बिल नहीं भरा। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग से फोरमैन मामचंद व अन्य कर्मचारी बिजली के बिल भरने की बाबत बात करने थाने में गए। उनके अनुसार वहां मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हें वर्दी का रौब दिखाते हुए पुलिसिया भाषा में बात की तो, वे भी उखड़ गए।
बिजली कर्मियों ने मामले से विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने थाने की बिजली काटने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार शाम तक थाने की बिजली बंद रही, जिससे थाने का काम-काज ठप्प रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने संवाद कायम करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को मनाकर लाइट चालू कराई।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एक्सईएन प्रदीप चौहान के अनुसार होडल थाना एसएचओ ने15 दिन के अंदर बिल भरने का लिखित आश्वासन दिया है, जिसके बाद शुक्रवार शाम को थाने की बिजली चालू कर दी गई।
रविवार को भी खुलेंगे बिल कलेक्शन काउंटर
पलवल (ब्यूरो)। बिजली विभाग के एक्सईएन प्रदीप चौहान ने कहा है कि रिकवरी में तेजी लाने के लिए रविवार को भी बिजली बिल भरे जाएंगे। जिसके लिए रविवार को जिले के सातों मंडल कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बिल भरने में परेशानी ना हो।