{"_id":"575554694f1c1b0a1d9c5281","slug":"knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या
Updated Mon, 06 Jun 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मर्रोली के निकट अज्ञात लोगों ने एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
होडल थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव मर्रोली निवासी 24 वर्षीय गब्बर को रविवार की देर शाम किसी ने गांव के पास बुलाया था। बताया जाता है कि वहां अज्ञात लोगों ने गब्बर की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक गब्बर के पेट पर चाकू से दो बार वार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया प्रथम दृष्यटा प्रतीत होता है कि गब्बर की हत्या किसी परिचित ने ही की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन