{"_id":"58d559c24f1c1bb6681a711d","slug":"jim","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम से लौट रहे दो भाइयों पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम से लौट रहे दो भाइयों पर फायरिंग
palwal
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिम से लौट रहे कार सवार दो भाइयों पर एक युवक ने गोलियां चला दीं। गोलियां गाड़ी के शीशे पर लगीं। वारदात में दोनों भाई बाल-बाल बचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि आरोपी द्वारा गोलियां पुरानी कहासुनी को लेकर चलाई गई थीं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रणवीर के अनुसार, पृथला निवासी देवीलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी संदीप उर्फ गोविंदा से लगभग 15 दिन पूर्व उसकी कहासुनी हो गई थी। संदीप उर्फ गोविंदा उसी रंजिश को रखे हुए था। बृहस्पतिवार को वह तथा उसका भाई गांव छपरोला से जिम करके कार से घर की तरफ आ रहे थे। दुधौला मोड़ के समीप संदीप खड़ा हुआ था, जिसने दोनों भाइयों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी, लेकिन
विज्ञापन
गोलियां गाड़ी के शीशे पर लगीं। वह तथा उसका भाई बाल-बाल बच गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच करने जब पीड़ित के घर पहुंची, तो पीड़ित की गाड़ी से भी पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन