फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jam suffered from highway, flooded with vehicles

जाम से जूझता रहा राजमार्ग, वाहनों की कतार लगी

Wed, 01 Mar 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Jam suffered from highway, flooded with vehicles
जाम - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। मंगलवार को राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। दोपहर के समय लगे जाम के कारण वाहन चालकों को पांच मिनट का सफर एक घंटे में पूरा करना पड़ा। इससे पूरा शहर परेशान रहा। शहर के अंदर ऐसा कोई मार्ग नहीं था, जहां राजमार्ग पर व्यवस्था चरमरा जाने के कारण जाम न लगा हो। पुलिसकर्मियों के भी जाम से निपटने में काफी पसीने छूटे। 

विज्ञापन


मंगलवार को करीब 12 बजे राजमार्ग पर इतना जबरदस्त जाम था कि बड़े वाहनों से निकलना तो दूर दोपहिया वाहनों से भी चलना मुश्किल हो रहा था। अलावलपुर चौक से लेकर महर्षि दयानंद आगरा चौक तक दूर तक केवल वाहनों के काफिले दिखाई दे रहे थे। जाम में दिल्ली व आगरा की तरफ से आने वाले वाहन तो बुरी तरह फंसे थे। शहर के लोगों ने जाम को देखते हुए लिंक मार्गों से निकलना शुरू कर दिया। जिसे देख बाहर की तरफ से आने वाले वाहन भी उनके पीछे हो लिए। नतीजा यह हुआ कि शहर के अंदर भी जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


जाम को देखते हुए पुलिसकर्मी चौराहों पर आकर वाहनों को निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन वाहन चालकों द्वारा पहले निकलने के चक्कर में समस्या बढ़ती गई। हालात ये हो गए कि अलावलपुर चौक से महर्षि दयानंद चौक तक पांच मिनट का सफर एक घंटे में पूरा हुआ। स्थानीय निवासी भूपेंद्र शर्मा, परशुराम, देवेंद्र व दिनेश भारद्वाज ने मांग की है कि जाम से निपटने के लिए प्रशासन उचित व्यवस्था बनाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed