{"_id":"5899c7dd4f1c1b224a378f19","slug":"illicit-relationship-wifes-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य महिला से अवैध संबंधों के चलते विरोध करने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस व मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। मामले में पति सहित सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हथीन के गांव खोखियाका निवासी बीरसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपनी बेटी प्रीती की शादी छह साल पहले गांव घोड़ी निवासी हरकेश के साथ की थी। हरकेश का किसी और महिला से अवैध संबंध होने के कारण वह आए दिन प्रीती से झगड़ा करता रहता था। कई बार तो उन्होंने भी हरकेश को समझाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
बीरसिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनके पास फोन आया कि प्रीती की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वे अन्य परिजनों को साथ लेकर बेटी केससुराल में पहुंचे। जब परिजन वहां पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था और गले पर निशान थे। प्रीती के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बीरसिंह ने आरोप लगाया कि हरकेश ने अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रीति की हत्या की है। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।