{"_id":"57861e1f4f1c1b506213d60f","slug":"husband","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर की थी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर की थी पति की हत्या
palwal
Updated Wed, 13 Jul 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हुई श्याम नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी वह उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में मृतक की पत्नी ने प्रेम संबंध में बाधक बनने के आरोप में हत्या करने की बात भी कबूली है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हसनपुर निवासी गंगालाल के पुत्र श्याम का शव सोमवार की सुबह उसके कमरे में बरामद हुआ था। गंगाराम ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने गंगाराम के बयान पर मृतक श्याम की पत्नी मधु व उमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार की देर शाम श्याम की पत्नी मधु व उमेश को काबू कर पूछताछ की तो दोनों ने श्याम की हत्या करने की बात कबूली। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि श्याम हमारे प्रेम प्रसंग में बीच में रोड़ा बन रहा था, इसलिए उन दोनों ने मिलकर श्याम की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या के बाद वह दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
....