{"_id":"58206e564f1c1bf37eb380b0","slug":"grp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
palwal
Updated Mon, 07 Nov 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
रेलवे लाइन पार करते समय 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरे मामले में जीआरपी को रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। एक अन्य घटना में एक युवती ने दवा की जगह जहर गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार गांव औरंगाबाद निवासी पार्वती गांव खेड़ला में अपनी बहन के पास जा रही थी। रसूलपुर फाटक पर वह रेलवे लाइन को पार कर रही थी, तो ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में जीआरपी ने अलावलपुर व जनौली फाटक के बीच 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के मध्य कटी हुई अवस्था में बरामद हुआ। मृतक ने कोका कोला रंग की पेंट, नीली कमीज व सफेद बनियान पहनी हुई थी। शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
चांदहट थाने में कार्यरत एएसआई ओमवीर के अनुसार गांव बडौली निवासी पूजा पत्नी रवि पिछले कुछ दिनों से बीमारी से ग्रस्त थी। शुक्रवार की रात को पूजा ने दवाई समझकर गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार की देर रात उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई।