फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gosarkar absconding by taking two cows on fire

गोरक्षकों पर फायर कर दो गाय लेकर गोतस्कर फरार

Sun, 02 Apr 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
Gosarkar absconding by taking two cows on fire
गाय

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी क्षेत्र में गोतस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोतस्कर आए दिन क्षेत्र से गायों ले जाते हैं। देर रात गढी पट्टी के पास गोतस्कर नाका लगाकर बैठे गोरक्षकों पर फायरिंग कर दो गाय ले भागे। घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के अध्यक्ष भगत सिंह रावत पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


गोरक्षा दल के अध्यक्ष भगत सिंह रावत ने बताया कि गढी पट्टी के गोरक्षकों को सूचना मिली कि कुछ लोग नाले के रास्ते पैदल दो गाय को लेकर मेवात की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गोरक्षकों ने नाके के निकट नाका लगा दिया। जैसे ही गोतस्कर गायों को लेकर नाके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों को देख वे गायों को लेकर जंगल की ओर भागने लगे। जब गोरक्षकों ने उनका पीछा किया तो गोतस्करों ने उन पर फायर कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही भगत सिंह रावत पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन तब तक गोतस्कर फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन


मेवात सीम पर मुस्तौदी की मांग
गोरक्षा दल के अध्यक्ष रावत ने कहा कि क्षेत्र में गोतस्करी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए जिला पुलिस प्रशासन को अलग से हथियारों के साथ पुलिसकर्मी मेवात से लगती सीमाओं पर तैनात करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed