फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   accuset got free from police custody

कार सवार बदमाशों ने पुलिस हिरासत से कैदी को छुड़ाया

Wed, 27 Jul 2016 04:36 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 27 Jul 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
 accuset got free from police custody
- फोटो : अमर उजाला
अदालत में पेशी पर आए एक बदमाश को कार सवार चार बदमाशों ने पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया। बदमाशों ने पुलिस के पास से दो सरकारी राइफल भी लूट ली। हथीन थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भरतपुर रिजर्व पुलिस के कर्मचारियों फूलसिंह, बच्चू सिंह, महेंद्र व भरत सिंह के अनुसार वे मंगलवार को कुख्यात बदमाश हारुन को अदालत में पेशी पर लाए थे। हारुन के खिलाफ  वर्ष 2013 में बहीन थाना में एक मुकदमा दर्ज था, जिसमें पेश करने के लिए उसे लाया गया था।
विज्ञापन



अदालत में पेशी के बाद हारुन को ऑटो में बैठाकर चारों पुलिसकर्मी जब वापिस ले जा रहे थे कि सामने से सफेद रंग की स्व्फ्टि कार  तथा दो बाइक  आईं। उक्त वाहनों में सवार बदमाशों ने हारुन को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया तथा फूल सिंह और बच्चू सिंह के हाथों से दो राइफल भी लूटकर फरार हो गए। राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों ने हथीन पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने नाकेबंदी लगाकर आरोपी हारुन व बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बदमाश आरोपी हारुन को छुड़ाकर पलवल की तरफ भागे थे।  जिले की पुलिस ने नाकाबंदी की परंतु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। हथीन के एसएचओ दीपचंद ने बताया कि पूरे जिले की पुलिस हारुन की खोज में जुटी हुई है। कई टीमें गठित की गई हैं। 
 
कौन है हारुन : 
बदमाश हारुन की पृष्ठभूमि के बारे में पता चला है कि वह मथुरा जिले के गांव बिशंबरा का निवासी है तथा कुख्यात अपराधी है।  बिशंबरा गांव के वैसे भी कई आपराधिक गिरोह हैं। पुलिस को संदेह है बिशंबरा और आसपास के गांवों के गिरोह ने प्लानिंग के तहत हारुन को छुड़ाया है। 
 
पहले भी बदमाश करते रहे हैं वारदातें : 
यह पहला मौका नहीं है जब हथीन कोर्ट से बदमाशों ने अपने साथियों को छुड़ाया है। इससे पूर्व वर्ष 2002 में इसी तरह बदमाशों ने गुराकसर गांव के कुख्यात बदमाश सल्ली को छुड़ा लिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने इसे पकड़ लिया था। 
 
पुलिस बोली अब बढ़ाएंगे कोर्ट की सुरक्षा  
कोर्ट परिसर के निकट से जिस तरह बदमाश कुख्यात बदमाश हारुन को छुड़ा कर फरार हो गए, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। कोर्ट परिसर तथा हथीन थाने की दूरी मात्र कुछ मीटर की है। कोर्ट परिसर से हथीन थाना साफ दिखाई देता है।


हथीन थाना परिसर में हर समय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहता है। कोर्ट परिसर में ही एसडीएम ऑफिस तथा अन्य कार्यालय हैं। हर समय हजारों लोगों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन उस हिसाब से सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं। एसएचओ दीपचंद का कहना है कि अब कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed