{"_id":"595b6510e747c9f8fea43e7795b04e3d","slug":"four-bike-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बाइक चोरी
पलवल, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चार बाइकों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव चिरावटा निवासी ईश्वर ने बताया कि वह किसी काम से पंचवटी कॉलोनी में आया था, जहां से चोर उसकी बाइक ले गए। हसनपुर की अनाज मंडी निवासी जितेंद्र के अनुसार वह एक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से पंचवटी वाटिका में आया था। लौटकर देखा तो बाइक गायब थी। वहीं, चांदहट थाना क्षेत्र के गांव बडौली निवासी राजेश कि बाइक को उसके ही गांव से तथा एक अन्य बाइक को चोर कैंप थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी से चोरी कर ले गए। शिकायतों पर संबंधित थानों की पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।