{"_id":"580f49514f1c1b3924bc2f00","slug":"found-dead-body-of-cab-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":" ओला कैब चालक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओला कैब चालक का शव मिला
palwal
Updated Tue, 25 Oct 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सवारी लेकर शनिवार को निकले ओला कैब चालक का शव रविवार को गांव धतीर के खेतों में लावारिस हालत में मिला। शव से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में खड़ी कैब (टैक्सी) भी मिली। टैक्सी में मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त टैक्सी चालक दिल्ली निवासी लल्लन पुत्र पांडे के रूप में हुई।
विज्ञापन
बिहार के मुज्जफरपुर जिले के मूल निवासी लल्लन ओला कैब पर बतौर चालक तैनात था, तथा सवारी को लेकर गुड़गांव के लिए निकला था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी डॉ. अभिमन्यु लोहान के अनुसार दिल्ली निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र पांडे ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह तथा उसका भाई लल्लन पिछले कुछ समय से दिल्ली में रहते हैं। लल्लन ओला कैब में बतौर चालक कार्यरत था। 22 अक्तूबर को लल्लन टैक्सी बुकिंग लेकर दिल्ली से गुड़गांव के लिए गया था। लेकिन अगले दिन तक भी वापस घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
सुरेंद्र के अनुसार रविवार को उन्हें सूचना मिली की लल्लन का शव गांव धतीर के खेतों से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही वह तथा उनके परिजन पलवल सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है।
डीएसपी लोहान के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां डाला गया है। पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि टैक्सी को किराए पर ले जाने वाले कौन थे। कई पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।