{"_id":"58fe3d4c4f1c1b9e65c0c808","slug":"fifty-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 50 हजार रुपये
palwal
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौला गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन से मारपीट कर बदमाश 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बघौला के पास एक पेट्रोल पंप पर 22 अप्रैल को देर रात दो गाड़ियां आईं तथा उनमें से करीब 10-12 लोग उतरे और वहां कार्यरत सेल्समैन संजीव कुमार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही संजीव के हाथ में पेट्रोल की बिक्री के रखे हुए 50 हजार रुपये लूट लिए। जब तक संजीव के साथ मारपीट को देखते हुए अन्य कर्मचारी व आसपास के लोग शोर सुनकर आते, तब तक बदमाश लूटपाट व मारपीट कर गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में मामले की जानकारी सेल्समैन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच करने के बाद सेल्समैन संजीव कुमार के बयान पर अज्ञात गाड़ी सवारों के खिलाफ लूटपाट करने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक बदमाशों का कोई पता नहीं लगा पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूटपाट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन