{"_id":"57a07db74f1c1bf7702b8feb","slug":"escape-from-custody-of-the-accused-was-finally-picked-up-four-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिरासत से आरोपी को भगाने वाले चार बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत से आरोपी को भगाने वाले चार बदमाश दबोचे
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 02 Aug 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेशी पर आए बदमाश हारून को राजस्थान पुलिस की हिरासत से छुड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी नाबालिग भी है। पुलिस ने राजस्थान पुलिस से लूटी गईं दोनों राइफलें भी बरामद कर ली हैं। कुख्यात बदमाश को छुड़ाए जाने के मामले में पकडे़ गए बदमाशों की कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
हथीन थाना एसएचओ दीपचंद के अनुसार हारून को छुड़ाने की योजना गांव पहाड़पुर में तैयार की गई। पुलिस के मुताबिक पहाड़पुर गांव में कुख्यात बदमाश हारून के चचेरे भाई मोहम्मद की सुसराल है। मोहम्मद लंबे अरसे से पहाड़पुर गांव में ही रह रहा है। यहां उसने पहाड़पुर गांव के रुकमुद्दीन एवं आजाद जो सगे भाई हैं, व रजपुरा गांव के सलीम व तिरवाड़ा के एक नाबालिग के साथ मिलकर हारून को छुड़ाने की योजना तैयार की। योजना में बिशम्बरा निवासी मोहम्मद, तिरवाड़ा के तौहीद एवं रजपुरा का जमशेद भी शामिल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गिरोह के लोग कुख्यात बदमाश हारून से भरतपुर की सेवर जेल में बात करते थे। योजना के तहत 26 जुलाई को राजस्थान पुलिस जब हारून को अदालत में पेश करने के बाद वापस ले जा रही थी तो 8-10 बाइक और एक कार में आकर बदमाशों ने हारून को छुड़ा लिया। बदमाशों ने राजस्थान पुलिस के जवानों से दो राइफलें भी लूट लीं। हथीन पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पहाड़पुर गांव के दो भाइयों रुकमुद्दीन और आजाद, रजपुरा के सलीम तथा तिरवाड़ा के एक नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपियों से राजस्थान पुलिस से लूटी गईं दो राइफलें भी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार जिस मोबाइल से बात करके योजना बनाई गई थी, वह सिम भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन