{"_id":"580de3cb4f1c1b3924bc20a8","slug":"despite-mutual-consent-two-groups-remains-tense","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सहमति के बावजूद दो गुटों में तनाव बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी सहमति के बावजूद दो गुटों में तनाव बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खंड के गांव खिल्लूका में दो गुटों के बीच श्मशान भूमि के अवैध कब्जे का विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है। दोनों गुटों के बीच पहले की तरह तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
एसएचओ दीपचंद की पहल पर 18 अक्तूबर को दोनों पक्षों की बैठक में फैसला लिया गया था कि श्मशान भूमि को तुरंत प्रभाव से अवैध कब्जे से मुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मामले की शिकायत करने वाले बीजेपी नेता डॉक्टर असरूद्दीन की कृषि भूमि को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सामूहिक रास्ते की निशानदेही कराकर सभी अवरोधों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बावजूद एक गुट ने सामूहिक तौर पर हुए समझौते की पालना नहीं की तथा श्मशान भूमि पर नए तरीके से अवैध कब्जा करने की योजना को अंजाम देना शुरू कर दिया। इस कारण दोनों गुटों में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन