दहेज मांगना पड़ा महंगा, दूल्हे व उसके भाई को लड़की पक्ष ने बंधक बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। राजस्थान के भरतपुर जिले के कीडानेर क्षेत्र से हथीन के गांव रूपडाका में बेटे फरीद कुरैशी की बारात लेकर आए हाजी इस्माइल कुरैशी को अधिक दहेज मांगना और दुल्हन पक्ष के लोगों को ताने मारना महंगा पड़ गया। दहेज मांगने पर गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके भाई और दो अन्य लोगों को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, जिसमें फैसला हुआ कि दुल्हन तभी भेजी जाएगी, जब दूल्हे पक्ष की तरफ से दस लाख रुपये या चार बीघा जमीन दुल्हन के नाम हो जाए। इसके लिए शनिवार देर शाम तक का वक्त दिया गया था, पर बात नहीं।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को शादी के बाद विदाई पर दुल्हन पक्ष की तरफ से 16 हजार रुपये नकद व एक मोटर साइकिल तथा अन्य घरेलू सामान दूल्हे पक्ष को दिया गया, लेकिन इस दहेज से दूल्हे के पिता खुश नहीं थे। इस बात पर को लेकर उन्होंने लड़की पर तंज कसा और अधिक दहेज की मांग करने लगे। बात बढ़ती देख लड़की पक्ष ने लड़के, उसके भाई और दो अन्य लोगों को बंधक बना लिया। इस पर दोनों पक्षों की ओर से पंचायत बुलाई गई। इसमें निर्णय लिया गया कि दूल्हे के हिस्से में चार बीघा जमीन आती है।
यह जमीन दुल्हन के नाम कराई जाए। तभी दुल्हन दूल्हे के साथ जाएगी। इस पर दूल्हा पक्ष ने कहा कि अभी तो दो दिन सरकारी कार्यालय में छुट्टी है। जिस पर पंचायत ने शर्त लगा दी कि पहले पंचायत में 10 लाख रुपये जमा कराएं। बाद में जमीन दुल्हन के नाम करा दें। इसके लिए शनिवार शाम तक का समय दिया गया था लेकिन दूल्हे पक्ष की तरफ से पंचायत द्वारा तय रकम अदा नहीं की गई। पंचायत में पूर्व सरपंच हाजी अब्दुल करीम, लुकमान, उसमान, जलाल, इब्री, इशाक, हाजी याकूब कुरैशी तथा दोनों पक्षों के अन्य प्रमुख मौजूद थे। उधर, इस बारे में पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह का कहना था दोनों पक्ष आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझा रहे हैं।