फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   coach

खेल कोच की मांग को लेकर कॉलेज में छात्रों का हंगामा

Sat, 25 Mar 2017 11:23 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 25 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में खेल कोचों की नियुक्ति न होने से नाराज छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कक्षाएं नहीं चलने दी। कॉलेज प्रशासन व प्रवक्ताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने।

विज्ञापन


छात्रों को हंगामा करते देख कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमके अरोड़ा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव पुलिस टीम के साथ कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद भी छात्र नारेबाजी करते रहे तथा अन्य छात्रों को कॉलेज से भगाने में लगे रहे। काफी देर तक जब छात्र नहीं मानें, तो थाना प्रभारी ने लाठी फटकार कर हंगामा करने वाले छात्रों को कॉलेज परिसर से खदेड़ा।
विज्ञापन

 

हंगामा करने वाले छात्रों को बाहर निकालने के बाद थाना प्रभारी ने कोच की मांग कर रहे अन्य छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके अरोड़ा से बात कराई। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि जिन कोचों की नियुक्ति हुई थी, वे खेल हो चुके हैं। इस कारण कोच हटाए गए थे। आगे जल्द ही कोचों की नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर छात्रों को भड़का रहे हैं। वे कॉलेज का माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसी चीजे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज में कोचों की नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रशासन प्रयास कर रहा है तथा अच्छे कोच जल्द लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed