{"_id":"5701f4944f1c1b5c25c81561","slug":"cia-police-arrest-two-with-canter-filled-with-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान शराब से भरे कैंटर के साथ दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान शराब से भरे कैंटर के साथ दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 04 Apr 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
शराब के साथ दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब से भरे एक कंटेनर को कब्जे में लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान कैंटर से 1200 पेटी बरामद की गईं। शराब को चंडीगढ़ से लाकर अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अब्बास खान के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि एक कैंटर में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इस पर उन्होंने एएसआई हाजिर खान के नेतृत्व में स्टॉफ की टीम को एनएच-2 स्थित भुलवाना चौक पर तैनात कर नाका लगाकर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
नाकेबंदी के दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां निकलीं। कंटेनर में मौजूद जिला गंगानगर राजस्थान निवासी लखबीर व नंगला टीकाराम थाना नसीरपुर फिरोजबाद यूपी निवासी सोनू उर्फ सोनबीर को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
सब-इंस्पेक्टर खान के अनुसार पुलिस ने जब कंटेनर के कागजातों की जांच की तो वह फर्जी पाए गए। वाहन की नंबर प्लेट भी बदली हुई थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह शराब चंडीगढ़ से गाड़ी में लोड की थी और वह इस शराब को अरुणाचल प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।