{"_id":"5763d08c4f1c1b591811b6d3","slug":"case-on-17-against-dowry-torcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 17 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 17 के खिलाफ केस दर्ज
palwal
Updated Fri, 17 Jun 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने चार महिलाओं सहित 17 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में पीड़िता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव बघौला निवासी विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी गांव मवई (फरीदाबाद) निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज लाने मे असमर्थता जताने पर निर्मला को पति राहुल, ससुर रमेश, सास सरला देवी व जेठ भूपेंद्र ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जेठ भूपेंद्र पर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं गांव देवली निवासी राधा ने शिकायत दी है कि गांव समालखां (पानीपत) निवासी ससुर चन्नूमल, सास विमला, पवन व दीपक देवर व जय भगवान ने दहेज में दो लाख रुपये नगद नही मिलने पर पीड़िता के साथ मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
एक अन्य मामले मे प्रकाश बिहार निवासी प्रीति पुत्र सुभाष चंद ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है कि दहेज में कार व दो लाख रुपये नही देने पर उसे नंगला गुर्जर (फरीदाबाद) निवासी पति सुनील, ससुर ईश्वर, सास धोती, राजेश, संजय, अशोक, अनिल व ज्योति पत्नी अनिल ने मारपीट करते हुए व धमकी देकर घर से निकाल दिया।