{"_id":"95a5010e6b1becfb102b23bca527594d","slug":"by-car-from-the-young-man-s-death-crush-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार द्वारा कुचलने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार द्वारा कुचलने से युवक की मौत
फिरोजपुर झिरका, ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-अलवर मार्ग पर शनिवार की दोपहर कार द्वारा टक्कर मारने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने गुड़गांव-अलवर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलावाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर गांव रंगाला पटपडबास निवासी साबिर (22) अपनी बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर झिरका से अपने गांव की ओर आ रहा था जैसे ही वह शहर के सुमेर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो बड़कली मार्ग की ओर से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में साबिर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजनों ने गुडगांव-अलवर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह समझाया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन