{"_id":"58cad3354f1c1b443732a0a5","slug":"brutly-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
palwal
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल बीती रात युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में 3 नामजद सहित 6 आरोपियों के खिलाफ कैंप थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। कैंप थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर विश्व गौरव का कहना है आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
गांव सैलोटी निवासी जगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे भाई जयसिंह के मोबाइल नंबर पर गांव के ही सतीश का फोन आया। फोन पर उसने बताया कि भाई भगत को चाकू मार दिया गया है। वह असावटा को जाने वाले रास्ते में रामनगर के निकट नाले पर पड़ा है। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे।
इस दौरान भाइयों ने पुलिस को भी फोन कर दिया। मौके पर खून से लथपथ पड़े भगत ने बताया कि गांव सैलोटी निवासी राजेश, राजकुमार और छोटू उर्फ देवेंद्र सहित 6 लोगों ने उसे मारा है। ये लोग सफेद स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए थे। उसे तुरंत ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, उनकी तलाश जारी है।