फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bribery clerk sent to judicial custody for 14 days

घूसखोर लिपिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 08 Dec 2016 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
 Bribery clerk sent to judicial custody for 14 days
black money

गन की लाइसेंस को एसडीएम तक पहुंचाने की एवज में एक हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस विभाग की टीम ने घूसखोर लिपिक (क्लर्क) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया। आरोपी क्लर्क सेवानिवृत हो चुका था तथा वर्तमान में अनुबंध आधार पर कार्यरत था। 

विज्ञापन


फरीदाबाद विजिलेंस के डीएसपी जयवीर सिंह राठी के अनुसार न्यू कालोनी निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी बंदूक का लाइसेंस बना हुआ है। उसके लाइसेंस के नवीनीकरण की तारीख नजदीक थी, इसलिए उसने एसडीएम कार्यालय में कार्यरत मान सिंह से बात की। मान सिंह ने फाइल को एसडीएम तक पहुंचाने के लिए विक्रम से एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।  
विज्ञापन


विभाग की टीम मंगलवार को पलवल आई और उन्होंने 500-500 के दो नोटों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर करवाने के बाद विक्रम सिंह को दिये। विक्रम सिंह ने मान सिंह से संपर्क किया और उसके बताने पर महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक)  पर पहुंच गया। जैसे ही विक्रम ने मान सिंह को रुपये दिए, टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। टीम ने उसकी जेब से रंग लगे नोटों को बरामद कर लिया और हाथ धुलवाए तो रंग छूट गया। एसडीएम एसके चहल के अनुसार आरोपी मान सिंह 2011 में सेवानिवृत हो गया था और वर्तमान में वह अनुबंध आधार पर रेलवे फ्रेट कारिडोर का काम देख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed