फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   boy dead fallen in river

पैर फिसलने के कारण युवक नहर में गिरा, मौत  

Mon, 13 Jun 2016 04:09 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 13 Jun 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
boy dead fallen in river

शनिवार देर सांय खेतों में पानी लगा रहे युवक का पैर फिसलने के कारण वह गुडगांव केनाल में गिर गया। कई घंटों की तलाश के बाद रविवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  

विज्ञापन


 गांव मडनाका निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि गांव मिडकौली के निकट नहर के किनारे उनके खेत हैं। उसने बताया कि शनिवार सांय उसके परिवार के सदस्य खेतों पर पानी लगाने के लिए गए थे। खेत में पानी लगाते समय उसके 17 वर्षीय बेटे मनोज का पैर फिसल गया और वह गुडगांव केनाल  में जा गिरा।
विज्ञापन


मनोज में नहर में गिरते ही वहां मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए और उनमें से कुछ लोग गुड़गांव केनाल में कूदकर मनोज को खोजने लगे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों और अपने साथ लाए गोताखोरों की मदद से मनोज की तलाश शुरू की। कई घंटों के प्रयास के बाद रविवार सुबह मनोज का शव नहर से निकाला जा सका।


मनोज का शव देखकर परिवार के लोगों ही नहीं गांव में मातम छा गया। परिवार की महिलाएं दहाड़ मार कर रोने लगीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सोंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed