फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Beating murder of a farmer working in the farm

खेत में कार्य कर रहे किसान की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 18 Oct 2016 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Beating murder of a farmer working in the farm
noida - फोटो : File Photo

सदर थाना क्षेत्र के गांव दुधौला में खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय किसान राजन उर्फ राजेंद्र की लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की है, पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा खेत में ज्वार व बाजरा की फसल लगाने को लेकर हुआ था। खेत पर मृतक की पत्नी कार्य कर रही थी, कि मेड़ लगाने के लेकर साथ के खेत वालों से विवाद हो गया, जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मृतक की पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। राजन पत्नी का झगड़ा देखकर मौके पर बीच बचाव करने गया तो उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार गांव दुधौला निवासी सत्तो ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने पति राजन उर्फ राजेंद्र के साथ खेतों पर ज्वार व बाजरा की फसल को एक तरफ लगाने के लिए गई थी। वहीं पास के खेतों पर गांव निवासी किशोरी, भूपेंद्र, हरीश, विनोद व निर्मल भी अपनी फसल को एक तरफ लगा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल लगाने को लेकर सत्तो का उक्त लोगों से झगड़ा हो गया। जिस पर आरोपी पीड़िता के साथ गाली गलौज करने लगे। जहां पर थोड़ी देर बाद पीड़िता का पति राजन उर्फ राजेंद्र ट्रैक्टर लेकर आ गया। राजन ने सत्तो के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहे लोगों का विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडा व ट्रैक्टर स्टार्ट करने वाली रॉड से राजन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में राजन को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने राजन को मृत घोषित कर दिया। 


जांच अधिकारी एएसआई दुलीचंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और मृतक  के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर पांचों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।  जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed