{"_id":"5851292b4f1c1ba06f64b1d1","slug":"attack-on-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर शिकायत करना महंगा पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम विंडो पर शिकायत करना महंगा पड़ा
palwal
Updated Wed, 14 Dec 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिल्लूका गांव के निवासी रफीक को सीएम मनोहर लाल से शिकायत करना महंगा पड़ गया। मंगलवार को रफीक के घर पर प्रभावशाली लोगों के गुटों ने हमला बोल दिया। इस हमले में रफीक सहित उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन
रफीक ने एसपी राहुल शर्मा से मंगलवार को इस मामले में मुलाकात भी की। शिकायत में रफीक ने कहा है कि उसके साथ एक प्रभावशाली व्यक्ति ने ठगी करके उससे 37 हजार 500 रुपये ठग लिए थे। इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएम मनोहर लाल ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
इसी बात से आरोपियों ने मंगलवार को पीड़ितों के घर में घुसकर हमला बोल दिया। एसपी ने इंसाफ का भरोसा दिलाते हुए हथीन थाना के एसएचओ को निर्देश भी जारी किए हैं। एसएचओ दीपचंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन