फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   attack on girl

युवती पर किया धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज

Sun, 28 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 28 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
attack on girl

शनिवार की देर शाम एक युवक ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवती को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। घायल को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक ने बदनीयती से जानलेवा हमला किया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
ताजा मामला शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीनार गेट के समीप एक 26 वर्षीय युवती अपने घर के बेसमेंट में किसी काम से गई थी। वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने लाइट बंद कर उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिजन नीचे आए और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर फरीदाबाद रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मीनार गेट चौक स्थित उनका केले का गोदाम है और गोदाम के ऊपर ही उनका मकान बना हुआ है। शनिवार को वह गोदाम में गई हुई थी, जहां अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर में चोट मारी। वह कुछ समझ पाती कि इतने में उसके गले व हाथों पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

चीख सुनकर परिवार के लोग नीचे की भागे, वहां युवती खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई थी व हमलावर मौके से फरार हो चुका था।

उपचार कर रहे निजी अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि घायल को अस्पताल में कॉफी गंभीर अवस्था में लाया गया था। उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे व गले की नस कटी हुई थी। फिलहाल वह कुछ बोलने अवस्था में नहीं है और आईसीयू में भर्ती है।

 
जांच अधिकारी एएसआई छाजूराम का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान के बाद ही सारी सच्चाई का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed