{"_id":"58f740534f1c1beb02472f94","slug":"arrested-ro-plant-operator-in-electricity-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली चोरी में आरओ प्लांट संचालक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में आरओ प्लांट संचालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत अब माल गोदाम रोड पर दया कॉलोनी स्थित आरओ प्लांट के संचालक मूलचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले भी टीम चार अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
बिजली निगम फरीदाबाद सेक्टर 23 स्थित थाना में तैनात जांच अधिकारी हवलदार अजीत सिंह ने बताया कि दया कॉलोनी निवासी मूलचंद ने आरओ प्लांट लगाया हुआ है। टीम ने वर्ष 2015 में जून और अक्टूबर माह में छापेमारी कर दो बार प्लांट पर बिजली चोरी पकड़ी थी। मामले में जून में पकड़ी गई चोरी के आरोप में मूलचंद पर 39600 रुपये तथा अक्टूबर माह में पकड़ी गई चोरी मामले में 134301 रुपये का जुर्माना भी किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी ने अभी तक जुर्माने को भी नहीं भरा। मंगलवार को सहायक उपनिरीक्षक श्यामसुंदर, हवलदार अजीत सिंह, धर्मेंद्र ने टीम के साथ छापेमारी कर मूलचंद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। श्यामसुंदर ने बताया कि अभी कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी न करे।
विज्ञापन