{"_id":"57876dee4f1c1b1b0813f812","slug":"arrested-food-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फूड इंस्पेक्टर गैंग का सरगना दबोचा, गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फूड इंस्पेक्टर गैंग का सरगना दबोचा, गया जेल
palwal
Updated Thu, 14 Jul 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
जेल
पुलिस ने नकली फूड इंस्पेक्टर गिरोह के मास्टर माइंड आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 दिन पहले इसी गैंग के नौ सदस्यों को अवैध रूप से सैंपल भरते हुए गिरफ्तार किया था। हसनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानों से सैंपल भरकर उनसे रुपये ऐंठते हैं।
विज्ञापन
दो जुलाई की शाम को भी दस लोग फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानों पर जाकर सैंपल भरने लगे। तब बीएमबी मिष्ठान भंडार के मालिक राजगोपाल को इन पर शक हुआ। राजगोपाल ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उस समय गिरोह का मास्टर माइंड मनोज निवासी पलवल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर काबू कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन