{"_id":"57ff777f4f1c1b8e1528f9f2","slug":"aluminium-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सात लाख की एल्यूमिनियम वायर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े सात लाख की एल्यूमिनियम वायर बरामद
palwal
Updated Thu, 13 Oct 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेेशनल पावर ग्रिड कारपोरेशन की हाई वोल्टेज केबल वायर चोरों ने गांव मढ़नाका के निकट से चुरा ली। चोर कैंटर में लादकर केबल को ले जा रहे थे। रास्ता खराब होने के चलते वाहन फंस गया। लोगों ने मिंडकोला पुलिस चौकी को सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर ढाई टन वजन की एल्यूमिनियम वायर को कैंटर से बरामद कर लिया। उक्त वायर की कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
मिंडकोला पुलिस चौकी प्रभारी नानक हुड्डा ने बताया पुलिस ने नेशनल पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि यह लाइन दिल्ली से राजस्थान होकर गुजरात तक जाती है। इस लाइन के इंचार्ज एवं नेशनल पावर ग्रिड कारपोरेशन अलवर रोड भिवाड़ी स्थित ऑफिस के मैनेजर टीएस तेवतिया ने मौके पर पहुंचकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी नानक हुड्डा ने बताया जिस कैंटर में उक्त केबल रखे हुए थे उस पर राजस्थान का नंबर है। एसएचओ हथीन दीपचंद ने बताया कि राजस्थान पुलिस से भी इस बारे में सहयोग लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।