{"_id":"58c923d84f1c1b250832a1ca","slug":"a-10-month-old-child-crushes-home","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर में गाड़ी घुसाकर 10 माह के बच्चे को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में गाड़ी घुसाकर 10 माह के बच्चे को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहीन थाना क्षेत्र के गांव नांगल जाट में दुल्हेंडी वाले दिन सोमवार को गांव के ही युवक ने एक घर में गाड़ी घुसाकर 10 माह के बच्चे को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के चाचा प्रकाश के बयान पर गाड़ी चालक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव नांगल जाट में एक घर पर दुल्हेंडी वाले दिन 10 माह का शिवम आंगन में खेल रहा था। शाम का समय था। पूरा परिवार दुल्हेंडी मनाने के बाद घर पर था, तभी गांव के ही लोकेश पुत्र रतिराम ने अपनी कार उनके आंगन में घुसा दी। कार में लोकेश के भाई ओमबीर व देवदत्त और हसनपुर के सतुआगढ़ी निवासी भूपेंद्र भी मौजूद थे। हादसे में शिवम का सिर कुचल गया। घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। परिजन खून से लथपथ शिवम को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बहीन थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
सहायक उपनिरीक्षक आबिद हुसैन के अनुसार, बच्चे के चाचा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पलवल के नागरिक अस्पताल से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है।
विज्ञापन