घर में घुसकर की मारपीट, मामला दर्ज
हथीन । आधा दर्जन लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महलूका निवासी शाकिर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि गांव के ही इनूस, शाहबुद्दीन, शहजाद, अरशद, जमशेद और वसीम ने मिलकर उसे और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी, डंडों से हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले के जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।