फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   झाड़ियों में हर रंग की चादर से ढका मिला महिला का शव

झाड़ियों में हर रंग की चादर से ढका मिला महिला का शव

Thu, 11 Apr 2019 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में हर रंग की चादर से ढका मिला महिला का शव
झाड़ियों में चादर से ढका मिला महिला का शव
विज्ञापन

-पुलिस ने कब्जे में ले पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए भेजा सरकारी अस्पताल में
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव विजयगढ़ के समीप झाड़ियों में 32 वर्षीय महिला का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव विजयगढ़ निवासी रविंदर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह शाम के करीब साढ़े छह बजे घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। जब वह गांव के समीप बने नाले के पास पहुंचा तो उसे नाले के पास बनी झाड़ियों से बदबू आने लगी। जब उसने झाड़ियों में देखा तो वहां एक महिला का शव पड़ा था। शव हरे रंग की चादर से ढका हुआ था जोकि बुरी तरह से सड़ गया था। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक महिला ने नीले रंग का शूट व क्रीम कलर की सलवार पहनी हुई है। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई है।

------------------
दहेज उत्पीड़न किया और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि पलवल के गांव पेलक निवासी ममता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी पलवल के खैलकलां मोहल्ला निवासी अमित के साथ हुई थी। उसने बताया कि सुसराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अक्सर अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर उसे उसके पति, सास बिमला, देवर मोहित, ननद मीनाक्षी, नन्दोई अनुराग, गंगा प्रसाद व वीना ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि हथियार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed