फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   खडे ट्राला में केंटर के टकराने से चालक की मौत , परिचालक घायल

खडे ट्राला में केंटर के टकराने से चालक की मौत , परिचालक घायल

Sat, 09 Mar 2019 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
खडे ट्राला में केंटर के टकराने से चालक की मौत , परिचालक घायल
खडे़ ट्रॉला में कैंटर के टकराने से चालक की मौत , परिचालक घायल
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के पास केएमपी मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप साइड में खडे़ ट्रॉले से कैंटर टकरा गया। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल परिचालक की शिकायत पर ट्रॉले के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के गांव धानौदा निवासी कर्मवीर ने शिकायत दी है कि वह कैंटर पर परिचालक है और गांव निवासी 30 वर्षीय सचिन चालक था। गत सात मार्च की रात को सचिन और कर्मवीर गुरुग्राम से कैंटर को लेकर केएमपी मार्ग होते हुए नोएडा के लिए जा रहे थे। जब वह गांव महेशपुर के समीप केएमपी टोल प्लॉजा के समीप पहुंचे तो उनका कैंटर साइड में खड़े ट्रॉले से टकरा गया। हादसे में कर्मवीर व सचिन घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हथियार दिखाकर छात्र का अपहरण, मारपीट
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दसवीं कक्षा के छात्र को हथियार दिखाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ईश्वर ने बताया कि गांव मिल्क गन्नीकी निवासी विकास शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए सरस्वती स्कूल जा रहा था। इस दौरान कार सवार चार युवकों ने उसे हथियार दिखाकर कार में जबरन बैठा लिया। जब छात्र ने इस बात का विरोध किया तो चारों ने कार से पीड़ित को उतारकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कार सवारों में किठवाड़ी निवासी धर्मेंद्र, लोकी, राजीव व सुनील का नाम बताया है। पीड़ित का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले युवकों से उसकी फोन पर गाली-गलौच हो गई थी। इसी रंजिश को रखते हुए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed