फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आटो चालक की मौत के मामले में 7 माह बाद हत्या का केस दर्ज

आटो चालक की मौत के मामले में 7 माह बाद हत्या का केस दर्ज

Sat, 22 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आटो चालक की मौत के मामले में 7 माह बाद हत्या का केस दर्ज
ऑटो चालक की हत्या के मामला 7 माह बाद दर्ज
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में सात माह पूर्व हुई ऑटो चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौत के समय मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। नीमतला मोहल्ला निवासी रामकरण ने बताया था कि उसका बेटा भारत भूषण ऑटो चलाने का काम करता था जोकि 13 मार्च 2018 को अचानक घर से गायब हो गया था। काफी तलाश की गई थी लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 15 मार्च को उसके पास पुलिस की तरफ से फोन गया कि उसके बेटे का शव यमुना नदी के पुल के समीप से बरामद कर लिया गया है और शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। लेकिन अब रामकरण ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके बेटे की किसी ने हत्या कर दी थी इस बात का उन्हें बाद में पता चला। जांच अधिकारी जय किशन ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को हत्या की शिकायत दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed