{"_id":"5c83e9b5bdec22143439bbcf","slug":"81552148917-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में
विज्ञापन

- मध्य प्रदेश में एटीएम मशीन से 16 लाख, 69 हजार रुपये की नकदी लूटने का आरोप
होडल। सीआईए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथीन के गांव अंधरोला से 10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर पलवल जिले के पुलिस थानों में आधा दर्जन से अधिक मारपीट, हत्या के प्रयास, लूटपाट, फायरिंग व लड़ाई झगडे़ के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पकडे़ गए बदमाश के अन्य साथी फरार बताए गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सीआईए प्रभारी नरेंद्र खटाना ने बताया कि गांव अंधरोला निवासी बदमाश मोहम्मद कैफ पर पलवल जिले के पुलिस थानों में विभिन्न धाराओं के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए आरोपी पर मध्य प्रदेश के नीमच थाने में एटीएम मशीन से 16 लाख 69 हजार रुपए की नकदी लूटने का मामला दर्ज है। जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस इस मामले में पिछले काफी समय से लगी हुई थी। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के गांव से ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकडे़ गए आरोपी से हथियार बरामद करने व उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।