{"_id":"5c8a614fbdec22143d39699c","slug":"51552572751-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सोलड़ा में महिला ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव सोलड़ा में महिला ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सोलड़ा में महिला ने लगाई फांसी, मौत
पलवल। चांदहट क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव तन्हैया माजरा भादवा निवासी जसवंत ने बेटी बबीता की शादी करीब आठ साल पहले पलवल के गांव सोलड़ा निवासी होराम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति होराम , जेठ बच्चन व जेठानी विनीता व ननद परेशान करते थे। ससुराल वालों से तंग आकर बबीता ने बृहस्पतिवार की सुबह पंखे पर फ ंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दहेज के लिए प्रताड़ित किया
शहर थाना में एक पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गांव प्रह्लादपुर निवासी मंजू ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे सुसराल पक्ष के गांव पातली खुर्द निवासी कमल, ललित, नेहा व नेनो दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।