फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 12 May 2019 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। निर्वाचन आयोग की टीम ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित पकड़ा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार तिलोक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की टीम क्षेत्र में जांच कर रही थी। उसी दौरान शनिवार की देर रात साढ़े बजे एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखाई दिया जिसे शक होने पर काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने नाम पुष्पेंद्र निवासी नंगलावीच जिला फिरोजपुर (यूपी) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सिविल लाइन कालोनी से बाइक चोरी, रिपोर्ट
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन कालोनी से चोरों ने बाइक चुरा ली। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि बी-2 सिविल लाइन कालोनी निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि चोर उसकी बाइक को कालोनी से ही चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed