फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   40 thousand

धोखाधड़ी कर महिला के एटीएम से 40 हजार निकाले

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 एटीएम कार्ड बदलकर आए दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला गिरोह इतने जबरदस्त तरीके से सक्रिय है कि लोगों को गुमराह कर आंख बचाते ही यह एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। बाद में उस एटीएम का प्रयोग कर उनके खाते से रुपये निकालकर उन्हें चूना लगा देते हैं। इस गिरोह ने अप्रैल माह में ही करीब चार लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। अब इस गिरोह ने एक और महिला को 40 हजार रुपये का चूना लगा दिया है। 
विज्ञापन


 कैंप थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अभयपाल के अनुसार पलवल की न्यू एक्सटेंशन कालोनी निवासी विकास डबास ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी परमीता का बैंक एकाउंट पलवल के एसबीआई बैंक में है। परमीता के एकाउंट में हजारों रुपये जमा हैं। गत 16 अप्रैल को परमीता के फोन पर एसएमएस आया कि उसके एकाउंट से आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के जरिए 40 हजार रुपये निकल चुके है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed